फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: 11 पदों के लिए 80 उम्मीदवार, दस्तावेज सत्यापन शुरू

Tue, 30 Jul 2024 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के सिविल सर्जन कार्यालय में दस्तावेज का सत्यापन करते अ​धिकारी।
विज्ञापन
फतेहाबाद। सिविल सर्जन कार्यालय में एनएचएम के खाली पदों को भरने के लिए विभाग की तरफ से आवेदन मांगे गए थे। लेकिन पदों पर स्थायी नौकरी करने वाले भी आवेदन करने से पीछे नहीं है। सीएमओ कार्यालय में 11 पदों पर 80 उम्मीदवारों ने आवेदन किए है। इन उम्मीदवारों के दस्तावेज का सत्यापन सोमवार से शुरू हो गया है।
विज्ञापन

इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग ने तीन टीमों का गठन किया है। ये तीन टीमें सत्यापन कर रही हैं। मंगलवार को भी सत्यापन होगा और इसके बाद मेरिट सूची जारी की जाएगी। एनएचएम के तहत पहले भर्ती प्रक्रिया के दौरान लिखित परीक्षा होती थी लेकिन इसमें फेरबदल किया जा चुका है। अब विभाग शैक्षणिक योग्यता और अनुभव के आधार पर मेरिट सूची तैयार करेगा। वर्ष 2022 के अंतिम माह में भर्ती को लेकर प्रक्रिया शुरू हुई थी लेकिन कई पदों पर प्रक्रिया सिरे नहीं चढ़ पाई थी।
पद उम्मीदवार
फाइनेंस कम सलाहकार - 13
जिला प्रोग्राम कॉर्डिनेटर - 3
जिला प्रोग्राम मैनेजर - 18
जिला क्वालिटी मैनेजर - 3
माइक्रोबॉयलॉजिस्ट - 2
मल्टी रिहेबलिटेशन वर्कर - 2
मनोचिकित्सक सोशल वर्कर - 2
मनोवैज्ञानिक - 2
एसए - 14
सैनेटरी सहायक - 17
जिला सलाहकार पब्लिक हेल्थ - 4
दस्तावेज सत्यापन के लिए गठित की गई तीन टीमें
दस्तावेज सत्यापन के लिए तीन टीमों को गठन किया गया है। ये टीमें दो दिनों तक दस्तावेज का सत्यापन करेगी। टीम नंबर 3 ने वर्ग 5 से 8, टीम नंबर 4 ने वर्ग नंबर 9 से 11 और टीम नंबर 5 ने वर्ग नंबर 13 से 16 के उम्मीदवारों के दस्तावेज जांचे।
विज्ञापन


एनएचएम के तहत खाली पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करके आवेदन मांगे गए थे। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के दस्तावेज का सत्यापन शुरू कर दिया है। हालांकि ये सत्यापन कार्य पिछले सप्ताह होना था लेकिन किन्हीं कारणों से नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन

- डॉ. भरत सहारण, उप सिविल सर्जन, नागरिक अस्पताल, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें