फतेहाबाद। शहर थाना पुलिस ने शिव चौक के पास से जुआ खेलते 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 23900 रुपये की जुआ राशि बरामद कर इनके खिलाफ शहर थाना में जुआ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। बस अड्डा पुलिस चौकी की टीम गश्त पर थी तो सूचना मिली कि एक व्यक्ति के शिव चौक स्थित मकान में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मौके पर छापेमारी कर जुआ खेल रहे सभी लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए सभी व्यक्ति फतेहाबाद व आसपास के गांव निवासी हैं। संवाद