फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो काउंसिलिंग के बाद भी 75 फीसदी सीटें खाली

विज्ञापन
गांव भिरड़ाना में स्थित आईटीआई। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में दाखिले को लेकर प्रक्रिया जारी है। मंगलवार को दाखिले को लेकर तीसरी काउंसिलिंग शुरू हुई। विभाग ने पोर्टल पर विद्यार्थियों को गलत सूची जारी कर दी। पहले से दाखिला ले चुके विद्यार्थियों की सूची जारी कर दी गई। ये सूची आईटीआई को भी भेज दी गई। लेकिन देर शाम को विभाग ने तीसरी मेरिट सूची में सुधार किया।
विज्ञापन

शाम को दुरुस्त हुई सूची में शामिल हुए नाममात्र विद्यार्थियों ने ही दाखिला लिया। अब इन्हें बुधवार को बुलाया गया है। आईटीआई में अब तक मात्र 25 फीसदी ही सीटें भरी गई हैं। अधिकारियों की माने तो चौथी काउंसिलिंग में आरक्षण हटने के बाद दाखिले की प्रक्रिया बढ़ेगी। अभी फिलहाल करीब 25 फीसदी सीटें लड़कियों के लिए रिजर्व होने के चलते दाखिले की प्रक्रिया धीमी है। जिले में पांच सरकारी और करीब 20 निजी आईटीआई है।
गांव भिरड़ाना की आईटीआई में सीटों की स्थिति
ट्रेड कुल सीटें खाली सीटें
इलैक्ट्रिशियन 20 9
कोपा 48 21
ड्रेस मेकिंग 20 19
सिलाई-कढ़ाई 20 19
फीटर 20 12
डीजल मैकेनिक 48 26
वेल्डर 40 30
जिले में ये है राजकीय आईटीआई
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र भोड़िया खेड़ा
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र भिरड़ाना
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र टोहाना
राजकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र टोहाना
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र तलवाड़ा
कोट
आईटीआई में दाखिले की प्रक्रिया चल रही है। मंगलवार को तीसरी काउंसिलिंग शुरू हुई लेकिन मेरिट सूची गलत जारी हो गई। शाम को सूची में सुधार हुआ है और इसके बाद विद्यार्थियों ने दाखिले लेने शुरू किए है। सूची में शामिल विद्यार्थियों को बुधवार को बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-भूपेंद्र सिंह, इंचार्ज, आईटीआई भिरड़ाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें