टोहाना। एंटी नारकोटिक्स सेल फतेहाबाद की टीम ने एक महिला तस्कर को काबू कर उसके कब्जा से 7.35 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पकड़ी गई महिला तस्कर की पहचान नन्हेड़ी निवासी संतरो के रूप में हुई है। एंटी नारकोटिक सेल प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव नन्हेड़ी के क्षेत्र में नाकाबंदी करके महिला तस्कर संतरो उक्त को काबू किया। जब नियमानुसार तलाशी अमल में लाई गई तो उसके कब्जा से 7.35 ग्राम हेरोइन बरामद की है। महिला के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
शराब की 240 बोतलों सहित दो काबू, केस दर्ज
टोहाना। सीआईए व शहर की पुलिस की टीम ने अलग-अलग जगहों पर कार्रवाई करे हुए दो लोगों को 240 बोतल शराब सहित काबू किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीआईए पुलिस एचसी रोहताश कुमार की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर राजनगर मीट मार्केट में छापे मारकर आरोपी इंदिरा कॉलोनी के काका को काबू कर उसके कब्जा से 192 बोतल ठेका शराब देसी बरामद की है। वहीं शहर पुलिस ने एएसआई मलकीत सिंह की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कमालवाला रोड के क्षेत्र में छापे मारकर आरोपी हरपाल चौक निवासी बलवीर सिंह को काबू कर उसके कब्जा से 48 बोतल शराब बरामद की है। संवाद