फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 ग्राम हेरोइन हेराइन सहित दो काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
50 ग्राम हेरोइन के साथ दो युवक काबू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। स्पेशल पुलिस स्टाफ ने गांव धांगड़ के पास एक स्विफ्ट डिजायर कार में सवार दो युवकों को 50 ग्राम हेरोइन के साथ काबू किया है। पुलिस ने इस संबंध में दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ युवक एक कार में सवार हैं और उनके पास नशीला पदार्थ हो सकता है। सूचना पाकर पुलिस ने धांगड़ के पास नाका लगा दिया। इस दौरान जब कार वहां आई तो पुलिस ने उसे रुकवाकर तलाशी ली। इस दौरान कार से 50 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। कार में सवार युवकों की पहचान गांव कुकड़ावाली निवासी सतपाल और ओमप्रकाश के रूप में हुई है। सदर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें