घरों पर लगाए बीजेपी के झंडे
फतेहाबाद। गांव दरियापुर में ‘मेरा परिवार, भाजपा परिवार’ अभियान के तहत घरों के ऊपर झंडे लगाए गए। इस अभियान का नेतृत्व रतिया विधानसभा प्रभारी व निगरानी समिति अध्यक्ष भीम लांबा ने किया। अभियान के दौरान सैकड़ों घरों के ऊपर भाजपा के झंडे लगाए गए। लोगों ने जहां अपने घरों पर भाजपा का झंडा लगाया वहीं कुछ ने अपने प्रतिष्ठान पर भी झंडा लगाया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भीम लांबा ने कहा कि आज देश व प्रदेश में भाजपा की लहर है। कांग्रेस सरकार ने देश व प्रदेश को पीछे धकेला है लेकिन मोदी-मनोहर की नीतियों ने देश व प्रदेश की तस्वीर बदल दी। उन्होंने बताया कि उनका यह अभियान जारी रहेगा। इस अवसर पर युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रमोद बैनिवाल, इंद्र गावड़ी, नरेश टीटू, उमेश कंबोज, देसराज कंबोज, सतपाल बाजीगर, दीपक, हरिओम आदि मौजूद थे।