फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़कियों को लेकर समाज की सोच में आ रहा है बदलाव: कसवां

विज्ञापन
विज्ञापन
बेटियों के बिना नहीं की जा सकती समाज की कल्पना : कसवां
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद । गांव गोरखपुर में बाबा गोरखनाथ सीनियर सेकेंडरी स्कूल में एक्सपर्ट क्लासिज कोचिंग सेंटर की ओर से प्रतिभा खोज प्रतियोगिता पुरस्कार वितरण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के तौर पर वार्ड-7 के जिला पार्षद राजेश कसवां ने शिरकत की और दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में राजेश कसवां ने कहा कि लड़कियों के प्रति समाज की सोच में अब धीरे-धीरे बदलाव आ रहा है। लड़कियों को लड़कों के बराबर सम्मान दिया जा रहा है, लेकिन अभी तक कुछ लोगों की सोच संकीर्ण है। वे लड़कियों को आज भी बोझ समझते हैं। ऐसे लोगों की सोच बदलने के लिए ही वे जागरूकता अभियान चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि बेटियों के बिना समाज की कल्पना नहीं की जा सकती। उन्होंने लोगों से बेटियों से अधिक से अधिक शिक्षित करने की अपील करते हुए कहा कि आज भारत की बेटियों ने अंतरिक्ष में पहुंचकर देश का नाम रोशन किया। इस अवसर पर कसवां ने कहा कि अपने अंदर छिपी हुई कला को भी साझा करना चाहिए, जिससे मनुष्य के व्यक्तित्व की पहचान हो सके। हर व्यक्ति में एक कलाकार छुपा होता है। इस अवसर पर सेंटर सदस्य विनोद शर्मा, संदीप बिश्नोई, राजकुमार ने आए हुए अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें