फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

23वां विशाल भंडारा व जागरण आज

विज्ञापन
विज्ञापन
23वां विशाल भंडारा और जागरण आज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो।
जाखल।
बाबा बालक नाथ लंगर कमेटी और एफसीआई लेबर यूनियन की ओर से सोमवार को 23वां विशाल जागरण और भंडारा आयोजित किया जाएगा। आयोजक समिति सदस्य संजय कुमार डीसी ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी शिव स्वरूप सिद्ध बाबा बालक नाथ का विशाल जागरण और भंडारा लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि रेलवे माल गोदाम परिसर में सुबह 10 बजे कथा पूजन के बाद दोपहर बाद 11 बजे से 3 बजे और शाम को सात बजे से बाबा इच्छा तक भंडारा चलेगा। इसके साथ ही रात्रि सवा नौ बजे जागरण शुरू होगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में जाखल गांव के सरपंच प्रतिनिधि जगबीर सिंह जग्गा जागरण का उद्घाटन करेंगे, जबकि पंच जसपाल शर्मा काला झंडे की रस्म और गुरजीत सिंह जीत हलवाई जागरण में मुख्य ज्योत जलाएंगे। कार्यक्रम में हरियाणा और पंजाब की सुप्रसिद्ध कलाकार सोनम सिद्धू और गुविंद्र गंगा अपने भजनों से बाबा का गुणगान करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें