फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज की चलती बस से गिरी इंजीनियरिंग की छात्रा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कॉलेज की चलती बस से गिरी इंजीनियरिंग की छात्रा, मौत
विज्ञापन


जाखल।
जाखल गांव की नई बस्ती निवासी 20 वर्षीय छात्रा नवदीप कौर पुत्री सोहन सिंह की कॉलेज बस से लौटते समय गिरने के कारण मौत हो गई। गंभीरावस्था में घायल छात्रा को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जाखल गांव की नई बस्ती निवासी नवदीप कौर(20) पुत्री सोहन सिंह संगरूर जिला के एक इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रथम वर्ष की छात्रा थी। मंगलवार को कॉलेज की बस विद्यार्थियों को वापस छोड़ने के लिए आ रही थी। बस सवार छात्र जगसीर सिंह ने बताया कि पंजाब के गांव कालिया से होते हुए जाखल के गांव सिधानी के पास से जब आ रही थी तो एक छात्रा के उतर जाने पर जैसे ही नवदीप बस का दरवाला बंद करने लगी तो वह अचानक बस से नीचे जा गिरी। छात्रा नवदीप के बस से नीचे गिरते ही अन्य विद्यार्थियों ने उसे संभाला व तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत करार दे दिया। छात्रा के पिता सोहन सिंह पंजाब पुलिस में हैं। फिलहाल घटना को लेकर परिवार सदमे में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें