फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवादित प्लाट को लेकर दर्जनों लोगों ने मां-बेटी पर बरसाई लाठियां

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। गांव पालसर में एक विवादित प्लाट को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हो गए। इसी बीच एक पक्ष ने दूसरे पक्ष की मां-बेटी पर जमकर लाठियां बरसाई। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और सावित्री देवी की शिकायत पर 11 नामजद सहित 20-25 अन्य लोगों के विरुद्ध मारपीट का मामला दर्ज किया। वहीं पुलिस ने हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में गांव पालसर निवासी सावित्री देवी पत्नी ओम प्रकाश ने बताया कि गांव के ही एक प्लाट पर उसके पड़ोस के कुछ लोग कब्जा करना चाहते हैं। जिसको लेकर बीते दिनों काका सिंह, कुलदीप सिंह, संदीप कुमार, रानी, हरप्रीत कौर, सर्वजीत सिंह, नछेंद्र सिंह, कालू सिंह, तारी, बलबीर कौर, टीनू आदि लोग रात के अंधेरे में चारदीवारी निकालने का प्रयास कर रहे थे। इस बाबत जब आपत्ति जताई और पटवारी से पैमाईश करवाने की बात कही तो उक्त लोगों ने लाठियों से हमला कर दिया। उक्त हमले में सावित्री देवी व उसकी बेटी प्रवीण भी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायलावस्था में दोनों को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल सूबे सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज करके हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें