फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेकेदार नहीं दे रहा कर्मचारियों को ईपीएफ व ईएसआई

विज्ञापन
विज्ञापन
ठेकेदार नहीं दे रहा कर्मचारियों को ईपीएफ और ईएसआई
विज्ञापन

-सीएम विंडो पर शिकायत देने पर एक कर्मचारी को हटाया
अमर उजाला ब्यूरो
टोहाना। नगर परिषद टोहाना में कार्यरत कर्मचारियों ने ठेकेदार पर उनका ईपीएफ एवं ईएसआई न देने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर ईओ ने लिखित शिकायत आने पर कार्रवाई की बात कही है। कर्मियों ने जब इसकी शिकायत सीएम विंडो में लगाई तो उसने कर्मचारी को नौकरी से भी हटा दिया है। नगर परिषद कर्मी कमल ने बताया कि नगर परिषद द्वारा ठेकेदार के माध्यम से 60 कर्मियों को रखा गया था। जिनका लंबे समय से ठेकेदार ने ईपीएफ एवं ईएसआई नहीं दिया है। जिसके चलते कर्मियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उसने बताया कि ठेकेदार के अंतर्गत 47 सफाई कर्मी व 13 फायर कर्मी कार्यरत हैं किसी भी कर्मी का ठेकेदार द्वारा 6 महीने से ईपीएफ व ईएसआई नहीं दिया है। जब इसकी शिकायत 8 कर्मियों ने 23 फरवरी को सीएम विंडो में लगाई तो ठेकेदार ने कर्मी कमल को हटा दिया। इस बारे में नगर परिषद के ईओ विनोद नेहरा ने बताया कि कर्मचारियों के ईपीएफ व ईएसआई न आने की उनके पास किसी कर्मी ने शिकायत नहीं आई है। लिखित शिकायत आने पर कार्रवाई की जाएगी। शिकायत के बाद ही ठेकेदार को नोटिस जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें