नशे में निगल लिया कीटनाशक, मौत
अमर उजाला ब्यूरो
भट्टूकलां। गांव भट्टूकलां में नशे में कीटनाशक पीने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, भट्टूकलां निवासी करीब 40 वर्षीय विनोद पुत्र भाल सिंह खेती बाड़ी का कार्य करता था। वह शराब पीने का आदी था। वह मंगलवार रात को नशे में उसने कीटनाशक निगल लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे भट्टू के अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां हालत गंभीर होने पर उसेे अग्रोहा मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। जहां उसने दम तोड़ दिया।