हजारों की जुआ राशि सहित पांच काबू
अमर उजाला ब्यूरो
टोहाना। सीआईए स्टाफ पुलिस ने शमशानघाट के पास सरेआम जुआ खेलते हुए 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से हजारों रुपये की जुआ राशि बरामद कर उनके खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत केस दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सीआईए स्टाफ को गुप्त सूचना मिली थी कि नंदीशाला के पास कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना पाते ही पुलिस ने मौके पर छापा मारकर भाटिया नगर निवासी राजेश कुमार, माता वाली जोहड़ी निवासी रमेश कुमार, वाल्मीकि बस्ती निवासी रमेश, वाल्मीकि बस्ती निवासी बुद्धराम व माता वाली जोहड़ी निवासी राजेश कुमार को 26 हजार 100 रुपये की राशि सहित गिरफ्तार किया है।