फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनी के खिलाफ रिपोर्ट बनाकर हाईकमान को भेजी है:बराला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

टोहाना।
कुरुक्षेत्र से सांसद राजकुमार सैनी द्वारा लगातार पार्टी के विरुद्ध व पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष के खिलाफ की जा रही बयानबाजी पर अब पार्टी हाईकमान सख्त हो गई है तथा उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह बात भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने टोहाना में पत्रकारों से बातचीत में कही है। बराला ने कहा कि सैनी के खिलाफ रिपोर्ट तैयार कर हाईकमान को सौंप दी है। शीघ्र ही उन पर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान बराला ने अभय चौटाला द्वारा गायत्री मंत्र को शिक्षा में लागू करने पर विरोध करने पर कहा कि वे अपने बच्चों में सांस्कृतिक संस्कार नहीं देना चाहते हैं या नहीं। वे स्वयं इस पर विचार कर लें। इससे ज्यादा वे कुछ नहीं कहना चाहते हैं। इस दौरान बराला ने कहा कि आंगनबाड़ी वर्करों का ज्ञापन उन्होंने लिया है तथा वे सीएम से मिलने की बात कर रहे हैं। उनकी सीएम से बात करवा दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें