फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ौली के ग्रामीणों ने सीएम विंडो में दी शिकायत, स्कूल सौंदर्यकरण योजना में भेदभाव का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रतिया।
दशमेश स्पोर्ट्स क्लब हड़ौली और ग्रामीणों ने सीएम विंडो में शिकायत भेजकर जिला स्तर पर मुख्यमंत्री स्कूल सौंदर्य योजना में भेदभाव करने का आरोप लगाते हुए उच्च स्तरीय जांच करवाने की मांग की है। स्पोर्ट्स क्लब के प्रतिनिधियों में शामिल जसवीर सिंह, जगदीप सिंह, जगपाल सिंह, हेमंत सिंह, तरसेम सिंह, रामेश्वर सिंह, सरदूल सिंह, हरप्रीत, दलजीत, हरमीत, अमृतपाल, गुरप्रीत सिंह व अन्य प्रतिनिधियों ने जिला उपायुक्त व सीएम विंडो में शिकायत पत्र देने के पश्चात पत्रकारों को बताया कि उनके गांव का सीनियर सेकेंडरी स्कूल ब्लाक स्तर पर मुख्यमंत्री स्कूल सौंदर्य योजना में प्रथम स्थान पर आया था और इसके बाद जिला स्तर पर स्कूल सौंदर्यीकरण मुकाबले में टोहाना ब्लाक के गांव अमानी के सीनियर सेकेंडरी स्कूल को प्रथम स्थान घोषित कर दिया। उन्होंने अधिकारियों द्वारा जिला स्तर पर घोषित किए गए अमानी स्कूल की तस्वीरों व अपने हड़ौली स्कूल की तस्वीरों को दर्शाते हुए बताया कि स्थिति से ही स्पष्ट नजर आ रहा है कि उनके गांव का स्कूल सौंदर्य मुकाबले में पहले स्थान पर दावा रखता है, मगर राजनीतिक दबाव के चलते निर्णायक अधिकारियों ने अमानी स्कूल को पहले स्थान पर घोषित कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें