अमर उजाला ब्यूरो
जाखल। प्राइवेट स्कूलों में लगातार बढ़ रही वारदातों के खिलाफ हरियाणा प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के आह्वान पर जाखल के भी कई प्राइवेट स्कूल बंद रहे। हालांकि बृजलाल जिंदल स्कूल ने इसको लेकर अपने उच्चाधिकारियों की ओर से कोई निर्देश न मिलने के चलते हड़ताल में भाग नहीं लिया लेकिन वहीं केएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल जाखल, करतार सिंह सराभा स्कूल म्योंद कलां व गुरु गोबिंद सिंह मॉउल स्कूल मुस्साखेड़ा ने हड़ताल का समर्थन करते हुए स्कूलों को बंद रखा। केएम स्कूल प्रिंसिपल अमनदीप सरोए व करतार सिंह सराभा संचालक तारा चंद व गुरु गोबिंद स्कूल मुस्साखेड़ा प्रिंसिपल सुनिता ढ़िल्लों ने कहा कि फेडरेशन ऑफ प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के एक दिन की हड़ताल का उन्होंने समर्थन किया है। जिसके चलते मंगलवार को स्कूलों में छुट्टी रही।