भट्टू कलां। गांव ढांड के समीप हुए सड़क हादसे में घायल व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। मृतक के पुत्र सुरेंद्र के बयान पर पुलिस ने हरियाणा रोडवेज के बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। मृतक के पुत्र गांव ढांड निवासी सुरेंद्र ने बताया कि करीब 57 वर्षीय उसके पिता छोटूराम वीरवार को बीघड़ रोड स्थित अपने खेत से मोटर साइकिल पर सवार होकर घर पर आ रहे थे। जब वे गांव ढांड के समीप पहुंचे तो सामने से हरियाणा रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। जिस पर उसके पिता घायल हो गए। घायल को बीघड़ के स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया। जहां से उन्हें फतेहाबाद रेफर कर दिया। बाद में फतेहाबाद से उन्हें अग्रोहा रेफर किया गया। मगर परिजन हिसार के निजी अस्पताल में ले गए। जहां इलाज के दौरान उसके पिता की मौत हो गई। उसने बताया कि रोडवेज बस को ड्राइवर कर्मबीर चला रहा था। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।