फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता से रेप व मारपीट करने के आरोप, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
विवाहिता से दुष्कर्म और मारपीट का आरोप, केस दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। जिले के एक गांव की विवाहिता से सुनसान जगह में ले जाकर दुष्कर्म और मारपीट करने का मामला सामने आया है। महिला थाना पुलिस ने इस संबंध में पीड़िता की शिकायत के आधार पर एक युवक पर दुष्कर्म व दो पर मारपीट करने का केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि सोमवार देर रात उसके गांव का ही युवक उसके घर आया और उसे जागरण में ले जाने का बहाना बनाकर उसे अपने साथ ले गया। पीड़िता ने बताया कि आरोपी उसे किसी अज्ञात सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि पीड़िता के विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। मामले की पुष्टि करते हुए महिला थाना प्रभारी मंजू सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें