फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भंडारे के लिए श्रद्धालुओं का रजिस्ट्रेशन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रतिया। श्री अमरनाथ में 28 जून से शुरू होने वाली यात्रा में भंडारे को लेकर रविवार को रतिया में पुराना बाजार स्थित दुर्गा मंदिर में रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया गया है। इस अवसर पर शिवलिंग की पूजा अर्चना के बाद सत्संग व कीर्तन समारोह किया गया। श्री मनोकामना दुर्गा मंडल कमेटी के अध्यक्ष मदनलाल जिंदल व श्री अमरनाथ सेवा समिति के संयोजक यादव गर्ग ने बताया कि इस भंडारे के लिए दानी सज्जन नकद राशि के अलावा अनाज भी दान स्वरूप दे सकते हैं। उन्होंने बताया कि मंदिर में 28 जून तक शाम के समय प्रतिदिन कीर्तन भी आयोजित किया जाएगा जिसमें बढ़-चढ़कर श्रद्धालु भाग लेंगे। कार्यक्रम के दौरान पंडित राजेंद्र शास्त्री ने शिवलिंग की पूजा अर्चना करवाई। पंडित राजेंद्र शास्त्री ने कहा कि मनुष्य द्वारा दिया गया दान कभी व्यर्थ नहीं जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें