फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3 माह की बच्ची को कुते ने नोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

टोहाना। गांव डांगरा में खेत में काम कर रहे एक किसान की तीन माह की बच्ची को कुत्ता उठा कर ले गया और उसे नोच खाया। बच्ची को घायल अवस्था में नागरिक अस्पताल में ले जाया गया। जहां उसकी हालत को गंभीर देखते हुए अग्रोहा मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव डांगरा निवासी सुनील कुमार अपने खेत में कार्य कर रहा था तो उस समय उसकी 3 माह की बच्ची काजी भी उसके पास ही थी। जब उसने देखा कि बच्ची नहीं है तो उसने बच्ची की तलाश शुरू कर दी। उसने देखा कि उसकी बच्ची को कुत्ता उठाकर ले गया। उसने बच्ची को कुत्ते से छुड़वाया तथा उसे अस्पताल में लेकर आया जहां चिकित्सकों ने बच्ची को प्राथमिक उपचार के बाद अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें