भारत बंद के दौरान तोड़फोड़ का एक आरोपी काबू
अमर उजाला ब्यूरो
टोहाना। भारत बंद के दिन चंडीगढ़ रोड स्थित सत्यम इस्टेट कार्यालय में तोड़फोड़ करने के मामले में पुलिस ने एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। जिसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस ने मामले में कन्हड़ी निवासी नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया है। गौरतलब है कि पुलिस के पास शिकायत आई थी कि 2 अप्रैल को भारत बंद के दौरान कुछ लोगों ने मिलकर उनके कार्यालय में तोड़फोड़ की थी, जिसके बाद पुलिस ने 2 शिकायतों के आधार पर दो नामजद सहित 100 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।