अमर उजाला ब्यूरो
टोहाना।
चैत्र शुक्ल प्रतिपदा नव संवत के अवसर पर भारत विकास परिषद की ओर से हवन यज्ञ व विकलांग लोगों को ट्राई साइकिल इत्यादि की सहायता करके किया गया। गायत्री परिवार से तानसेन द्वारा विधिवत रूप से हवन यज्ञ करवाया गया। इस मुख्य रूप से यजमान के रूप में राजकुमार, बंसी अरोड़ा, अशोक मैहता द्वारा भारत माता के चित्र के आगे दीप प्रज्ज्वलन करके किया गया। नव सम्वत के उपलक्ष्य पर विकलांग सहायता समिति द्वारा एक दिव्यांग बंधु गांव कन्हड़ी निवासी को ट्राई साइकिल की सहायता दी गई। इस दौरान संरक्षक अनूप कुमार ने बताया कि कार्यक्रम में डा. शिव सचदेवा, रविंद्र मेहता, कुलदीप सिंह, संजय रेवड़ी, चुडिय़ा राम गोयल, रमेश गोयल, कामराज, अंगद भाटिया, प्रवीण चौधरी, नरेंद्र गर्ग, रिंकू मान, संजय सपरा, मांगे राम मोदी, टेक चंद मोदी, संजय मेहता, अनीता मेहता, अनूप कुमार, प्रवीण मेहंदीरत्ता, कुश भार्गव, बजरंग गोयल, मनोज गोयल, संजु गर्ग, दीपक अरोड़ा, मोती सिंगला, भीम गोयल, पवन बंसल, सहित शहर के गणमान्य नागरिकों व सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने मंगलकामना सहित हवन यज्ञ में आहुति डाली।