अमर उजाला ब्यूरो
रतिया।
उपमंडल के गांव तामसपुरा में संत बाबा हंस दास की अध्यक्षता में पंचायत मौजिज लोगों एवं जट्ट समाज सभा की विशेष बैठक हुई। बैठक का संचालन जट्ट समाज केज ोन चेयरमैन कृष्ण मान के नेतृत्व में हुआ। बैठक में समाज के संयोजक सरपंच मिट्ठू सिंह व मीडिया प्रभारी लखविन्द्र सिंह जोहल विशेष अतिथि के तौर पर शामिल हुए। बैठक में सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि गांव में डीजे चलाने पर अब पूर्ण पाबंदी रहेगी। यदि किसी ने गांव में इस फैसले को न मानते हुए डीजे लगाया तो 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। बैठक में यह भी फैसला लिया गया कि बच्चे के जन्म व शादी के पर किन्नरों को बधाई के तौर पर 1100 रुपये दिए जाएंगे। इस मौके पर सरपंच बलम सिंह, विजय कुमार, मिट्ठू सिंह आदि उपस्थित थे।