फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीघड़ के पास हादसे में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। गांव बीघड़ के पास शनिवार देर रात को ट्रेक्टर ट्राली व मोटरसाइकिल के आपस में टकराने से मोटरसाइकिल चालक की मौत हो गई। पुलिस ने उसके शव का रविवार को फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करके शव परिजनों को सौंप दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव बीघड़ निवासी मनजीत शनिवार को किसी काम से फतेहाबाद आया हुआ था। रात को वह वापिस बाइक पर अपने गांव जा रहा था। बताया गया है कि रास्त में ट्रेक्टर-ट्राली से मोटरसाइकिल टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि मनजीत के सिर पर गंभीर चोट लग गई। घटना के बाद ग्रामीण मनजीत को सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन यहां पर डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें