फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बराला ने दी तंवर को बढ़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

टोहाना। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर को दोबारा पार्टी का अध्यक्ष बनने पर बधाई दी है। बराला ने कहा कि वे कामना करते हैं कि तंवर अपनी पार्टी को ठीक करने में सफल हो। बराला ने कहा कि कांग्रेस के चिंतन शिविर से पहले उन्हें अपने आप के बारे में चिंतन करना चाहिए। कांग्रेस की साइकिल यात्रा और रथ यात्रा पर उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस में गुटबाजी कोई नई बात नहीं है। कांग्रेेस के दोनों नेता अलग-अलग चल रहे हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी इन लोगों को एक नहीं कर पा रहे हैं। इस दौरान बराला ने इनेलो नेता अभय चौटाला के उस ब्यान पर निशाना साधा जिसमें उन्हें कहा था कि इनेलो सरकार आने पर बिजली के मीटर घरों के अंदर दोबारा लगाए जाएंगे। बराला ने कहा कि न तो न मन तेल होगा न ही राधा नाचेगी। इनेलो के नेता झूठे लारे और नारों के लिए जाने जाते हैं, जनता ऐसे लोगों के बहकावे में नहीं आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें