फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाखल के नए एसएचओ बने कुलदीप, रणधीर होंगे सिक्योरिटी इंचार्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद।
पुलिस कप्तान कुलदीप यादव ने पुलिस विभाग में भारी फेरबदल करते हुए 3 इंस्पेक्टरों सहित 27 पुलिस कर्मियों के तबादले किए हैं। सिक्योरिटी इंचार्ज इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह को जाखल का एसएचओ लगाया गया है। इंस्पेक्टर रणधीर सिंह सिक्योरिटी इंचार्ज होंगे। जाखल थाना प्रभारी हरबंस लाल को इक्नोमिक सैल में भेजा गया है। इसी प्रकार एसआई जगदीश चन्द्र को भी इक्नोमिक सैल में लगाया गया है। एएसआई ईश्वर सिंह को टोहाना से भूना, कांस्टेबल संजय कुमार को डीपीओ गार्ड फतेहाबाद, एएसआई संतलाल को एडिशनल सैशन जज का गनमैन, हवलदार राजकुमार को सदर टोहाना, सिपाही कविता को कोर्ट कॉ पलैक्स फतेहाबाद, सिपाही दलबीर सिंह को सदर टोहाना, एएसआई धनराज को भूना, हवलदार सुरेन्द्र को पुलिस चौकी चंडीगढ़ रोड़ टोहाना, एएसआई सुमेर सिंह को फतेहाबाद, हवलदार कांता को महिला थाना, रमेश चन्द्र को ड्राईवर पीसीआर टोहाना, एसआई राजकुमार को थाना भूना, हवलदार सरदू को चालानिंग ब्रांच फतेहाबाद, एएसआई सर्वजीत सिंह को एस्कोर्ट कार्ड में लगाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें