फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभापा की प्रदेशाध्यक्ष नीलम अग्रवाल ने शिरकत की अग्रसैन जयंति कार्यक्रम में

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार की नाकामी से गई लोगों की जान: अग्रवाल
विज्ञापन

टोहाना। डेरा प्रकरण मामले में सरकार की नाकामी के चलते कई लोगों को अपनी जान से हाथ गंवाना पड़ा। अगर सरकार वहां भीड़ जमा न होने देती तो ऐसा हादसा न होता। यह बात समस्त भारतीय पार्टी की प्रदेशाध्यक्ष नीलम अग्रवाल ने टोहाना में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। नीलम अग्रवाल रतिया रोड स्थित सुनील बांसल के प्रतिष्ठान पर पहुंची थीं। इसके बाद नीलम अग्रवाल ने रामभवन में महाराजा अग्रसेन जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में भी बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। नीलम अग्रवाल ने कहा कि अग्रवाल समाज हमेशा से ही ईमानदार छवि का रहा है और उनका राजनीति में आना जरूरी है। नीलम ने कहा कि गुरूग्राम में 7 साल के बच्चे प्रद्युम्न की हत्या हो गई। लगता है कि प्रदेश की कानून व्यवस्था चरमराई हुई है। जिसके चलते अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। उन्होंने कुरुक्षेत्र से सांसद राजकुमार सैनी पर बोलते हुए कहा कि राजकुमार सैनी बड़बोले हैं, उन्हें किसी भी समुदाय पर टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। इस अवसर पर सुनील बंसल, रमेश गोयल, जगन्नाथ गोयल, नानू राम मित्तल, अशोक बंसल, सुशील गुप्ता, राजीव गर्ग और राजीव गोयल उपस्थित थे।
24 एफटीबीपी 23-टोहाना में पत्रकारों से बातचीत करते हुए नीलम अग्रवाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें