भट्टू कलां। सीआईए रतिया पुलिस ने 4.460 किलो चूरा पोस्त के साथ वीरपाल कौर निवासी जस्सी पौवाली, जिला बठिंडा (पंजाब) को गिरफ्तार किया है। सीआईए प्रभारी उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि पुलिस टीम बस अड्डा ढिंगसरा क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान सूचना मिली कि एक महिला राजस्थानी पहनावे में चेकदार बैग लेकर भट्टू कलां क्षेत्र की ओर आ रही है। उक्त बैग में चूरा पोस्त है। इस पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पार्क, भट्टू कलां क्षेत्र में पहुंचकर संदिग्ध महिला को काबू किया और उसके बैग की तलाशी ली तो 4 किलो 460 ग्राम चूरा पोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने बरामद नशीला पदार्थ कब्जे में लेकर आरोपी महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।