फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: भूना उपतहसील में 430 इंतकाल लंबित मिले, डीसी ने सवाल किया तो नायब तहसीलदार ने कानूनगो व पटवारियों के पद रिक्त होने की बताई समस्या

विज्ञापन
भूना बीडीपीओ कार्यालय में रिकॉर्ड की जांच करते डीसी जगदीश शर्मा।
विज्ञापन
भूना। भूना में सरकारी कार्यालयों का शुक्रवार को उपायुक्त जगदीश शर्मा ने वार्षिक निरीक्षण किया। हालांकि, डीसी के निरीक्षण को लेकर संबंधित कार्यालयों में पहले से ही तैयारियां रही। मगर उपतहसील कार्यालय में इंतकाल के 430 मामले लंबित पाए जाने पर नायब तहसीलदार रणबीर सिंह से डीसी ने जवाब मांगा तो उन्होंने बताया कि कानूनगो व पटवारियों के पद रिक्त होने से समस्या आई हुई थी। जमाबंदी का कार्य भी पूर्ण नहीं होने पर डीसी ने नायब तहसीलदार को फटकार लगाई।
विज्ञापन

इस पर भी नायब तहसीलदार ने कानूनगो व पटवारियों के रिक्त पदों को ही कारण बताया। डीसी ने बीडीपीओ कार्यालय, मार्केट कमेटी, उपतहसील कार्यालय, नगर पालिका व थाने का निरीक्षण किया और रिकॉर्ड की जांच की। कार्यालय में व्यवस्थाओं में सुधार करने के लिए डीसी ने अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। डीसी ने नगरपालिका अधिकारियों को कॉर्मिशयल दुकानों के डिफाल्टर दुकानदारों को नोटिस जारी करने के आदेश दिए। वहीं, स्ट्रीट लाइट से संबंधित भी डीसी ने नगर पालिका सचिव जतिंद शर्मा से सवाल जवाब किए तथा 42 एकड़ जमीन से संबंधित भी उपायुक्त ने नगर पालिका सचिव से ब्योरा मांगा। उन्होंने सवाल किया कि जमीन किस उद्देश्य के लिए उपयोग हो रही है, किसको दी गई है। थाना भूना में डीसी ने रिकॉर्ड जांचा। थाने में सफाई व शस्त्र गृह की भी जांच की।
डीसी ने बंदी गृह, महिला व पुरुष हवालात, रिकॉर्ड रूम, मूवमेंट रजिस्टर, सशस्त्र कक्ष व एनजीओ रूम का भी निरीक्षण किया। इस मौके पर नायब तहसीलदार रणबीर सिंह, बीडीपीओ नरेंद्र कुमार, मार्केट कमेटी सचिव ईश्वर ढाका, कृषि विकास अधिकारी कृष्ण कुमार, एसईपीओ रामफल मलिक, ग्राम सचिव राजेश शर्मा, मुख्य लेखाकार सुरेंद्र मेहला, पटवारी पुनीत सिहाग, थाना अध्यक्ष अनूप कुमार, जेई राजेश भांभू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें