फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार टकराई ट्रैक्टर ट्राली से, डेढ़ साल की बच्ची की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैक्टर ट्राली से टकराई कार, डेढ़ साल की बच्ची ने तोड़ा दम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। गांव बनावाली के पास शुक्रवार देर रात ट्रैक्टर- ट्राली के पीछे कार टकरा गई। इस हादसे में कार में सवार डेढ़ साल की बच्ची की मौत हो गई, जबकि उसके माता-पिता और दादी घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनको अग्रोहा रेफर किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, फतेहाबाद के गांव धारनिया निवासी अशोक कुमार अपनी पत्नी कांता, डेढ़ साल की बेटी नवीना और मां मैना के साथ गांव लुदेसर किसी काम से गया हुआ था। शुक्रवार रात को वह वापल अपने गांव आ रहे थे। बताया गया है कि गांव बनावाली के पास आगे चल रही ट्रैक्टर ट्राली से उनकी कार जा टकराई। इस हादसे में सभी बुरी तरह से घायल हो गए। उनको उपचार के लिए फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां चिकित्सकों ने चारों की गंभीर हालत को देखते हुए उनको अग्रोहा रैफर कर दिया, अग्रोहा में बच्ची ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें