हड़ताली एनएचएम कर्मियों को इनसो ने दिया समर्थन
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। पिछले 9 दिनों से अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर चल रहे एनएचएम कर्मचारियों को आज इनसो जिला इकाई ने अपना समर्थन दिया। इनसो जिला अध्यक्ष जतिन खिलेरी की अध्यक्षता में इनसो इकाई समर्थन देने पहुंची। इस अवसर पर जतिन खिलेरी ने कहा कि आज हर आमजन, कर्मचारी, किसान, मजदूर, व्यापारी सहित हर वर्ग भाजपा सरकार से दुखी है। स्वास्थ्य कर्मचारी नियमित करने, सुविधाएं उपलब्ध करवाने जैसी मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं, मगर सरकार अपने हठ पर अड़े हुए है और सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं बाधित हुई पड़ी हैं। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की इन मांगों को आगामी चुनाव के बाद जजपा की सरकार बनने पर मुख्यमंत्री के रूप में सांसद दुष्यंत चौटाला ही पूरी कर सकते हैं। इस अवसर पर इनसो हलका प्रधान सिद्धार्थ गुर्जर, जनित खिचड़, मुकेश, कमल नेहरा, अंकित गोदारा, मोहित लांबा, टोनी गढ़वाल, राजू, सोनू, अंकित, पंकज, रोहित आदि इनसो कार्यकर्ता मौजूद थे।