फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारियों के निलंबन के विरोध में बिजली कर्मचारियों ने किया विरोध प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
निलंबन के विरोध में बिजली कर्मियों का विरोध प्रदर्शन, की नारेबाजी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। हरियाणा राज्य बिजली वर्कर्स यूनियन ने शुक्रवार को 33 केवी सब स्टेशन में गेट मीटिंग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन की अध्यक्षता अर्ध शहरी एवं सब युनिट प्रधान सुभाष जाखड़ ने की जबकि संचालन देवेन्द्र जाखड़ ने किया। मीटिंग को संबोधित करते हुए युनिट प्रधान फकीर चंद सैनी ने कहा कि उपमंडल अधिकारी संजय सांगवान ने कर्मचारियों को निलंबित करके गलत कार्य किया है। इसे किसी भी सुरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भ्रष्ट अधिकारी अपने गुनाहों को छिपाने के लिए कर्मचारियों को सीधा निशाना बनाते हैं और कर्मचारियों का निलंबन करते हैं। कर्मचारी नेता कृष्ण कुमार बिश्रोई ने कहा कि अगर समय रहते निलंबन को रद्द नहीं किया गया तो बिजली कर्मचारियों का आंदोलन उग्र रूप धारण कर लेगा। इस दौरान होने वाली किसी भी अशांति का जिम्मेवार निगम मैनेजमेंट होगा। गेट मीटिंग को सिटी प्रधान बहादुर सिंह, प्रेम कुमार, वरिष्ठ उपप्रधान भादर सिंह, रोशनलाल, गुरप्रीत सिंह, विनय कुमार, हनुमान प्रसाद, नरेश कुमार रंगा आदि ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर युनिट के अनेक कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें