फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला एवं सत्र न्यायधीश एके जैन पहुंचे बागवां, सुनी वरिष्ठ नागरिकों की समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला एवं सत्र न्यायधीश एके जैन पहुंचे बागवां, सुनी समस्याएं
विज्ञापन

फतेहाबाद।
जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के चेयरमैन व जिला एवं सत्र न्यायधीश एके जैन ने वीरवार को को अपने मासिक दौरे के तहत माजरा रोड स्थित बागवां का दौरा किया। इस मौके पर उनके साथ जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी राहुल बिश्रोई भी मौजूद रहे। एके जैन ने वरिष्ठ नागरिकों से आह्वान किया कि वे गर्मी को मौसम को ध्यान में रखते हुए अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहे और आवश्यकतानुसार भोजन ग्रहण करे। वरिष्ठ नागरिक शैलेन्द्र पुत्र कश्मीरी लाल ने विकलांगता के आधार पर फ्री बस पास बनवाने, ओम प्रकाश पुत्र भगवान दास ने अपने कोर्ट में चल रहे केस का जल्द से जल्द फैसला करवाने, दर्शना देवी पत्नी प्रेमनाथ ने अपनी पति की मृत्यु के बाबत नगर परिषद रिकॉर्ड में दर्ज करवाने हेतु प्रार्थना न्यायधीश के समक्ष रखी। समस्याओं की सुनवाई करते हुए एके जैन ने सीजेएम राहुल बिश्रोई से कहा कि वे संबंधित विभाग से तालमेल स्थापित कर वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं का जल्द समाधान करने का प्रयास करे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें