फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ता पूछने के बहाने लकड़ी व्यापारी से मारपीट, पैसे छीनकर भागे

विज्ञापन
विज्ञापन
रास्ता पूछने के बहाने लकड़ी व्यापारी से मारपीट, पैसे छीनकर भागे आरोपी
विज्ञापन

फतेहाबाद। रतिया रोड पर मंगलवार सुबह बाइक पर सवार होकर फतेहाबाद की ओर आ रहे एक लकड़ी व्यापारी को पीछे से बाइक पर आए तीन युवकों ने रास्ता पूछने के बहाने हमला बोल दिया। आरोप है कि युवक उसका पर्स ले गए, जिसमें ढाई हजार रुपये की नकदी व जरूरी कागजात थे। सदर पुलिस ने पीड़ित के बयानों के आधार पर कार्रवाई आरंभ कर दी है। पुलिस को दिए बयान में रामस्वरूप निवासी अलीपुर बरोटा ने बताया कि वह लकड़ी का व्यापारी है। मंगलवार सुबह वह अपने बाइक पर सवार होकर फतेहाबाद की ओर आ रहा था। उसने बताया कि इसी दौरान पीछे से बाइक पर तीन युवक आए और उससे रास्ता पूछने लगे। जब उसने रास्ता बताने के लिए बाइक रोका तो उक्त युवकों ने अचानक उस पर हमला बोल दिया व उसका पर्स छीनकर फरार हो गए। उसने मामले की सूचना सदर थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने बयान लेकर मामले की जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें