अमर उजाला ब्यूरो
टोहाना। गांव भोडी में रविदास जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम के लिए डीजे साउंड ले जाने के बाद वापिस न देने व जान से मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। जिसके बाद दुकान मालिक ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को दी शिकायत में गांव भोडी निवासी वजीर सिंह ने बताया कि 30 जनवरी को उसके पास गांव के ही रहने वाले सोनू उर्फ चंदू ने फोन कर कहा कि उन्हें मंदिर में रविदास जयंती पर कार्यक्रम के लिए दो डीजे बाक्स व एंपलीफायर की जरूरत है, भेज दो। जिसके बाद दुकानदार ने उसके छोटे भाई पवन को बता दिया कि सोनू उर्फ चंदू को 600 रुपयेे किराए के हिसाब से दो बाक्स व एक एंपलीफायर दे दो। जब उसने उक्त व्यक्ति को सामान लौटाने के लिए कहा तो उसने कहा कि उसे सामान की जरूरत है वह उसे वापिस नहीं करेगा जो करना है कर ले। दोबारा से उसे इनकी मांग की तो वह उसे जान से मार देगा। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है।