फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कर्मचारी सभी उपमंडल कार्यालयों पर करेंगे प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर्स यूनियन फतेहाबाद सर्कल के कर्मचारियों द्वारा अपनी मांगों को लेकर दिया जा रहा धरना आज 23वें दिन भी जारी रहा। धरने की अध्यक्षता बड़ोपल सब यूनिट के प्रधान हंसराज ने की व संचालन भैराराम ने किया। सर्कल सचिव भूप सिंह भड़ोलांवाली ने कहा कि निगम मैनेजमेंट द्वारा फतेहाबाद सर्कल की एएलएम से एलएम व एएसएसए से एसएसए की प्रमोशन, कच्चे कर्मचारियों के एरियर के भुगतान तथा अन्य मांगों के प्रति उदासीन रवैया अपनाया जा रहा है जिससे बिजली कर्मचारियों में लगातार रोष बढ़ रहा है। निगम मैनेजमेंट द्वारा तानाशाही रवैया से कर्मचारी वर्ग निराश है। उन्होंने बताया कि 8 व 9 फरवरी को सर्कल फतेहाबाद के अधीन सभी उपमंडल अधिकारियों के कार्यालयों पर समक्ष विशाल धरना दिया जाएगा । इस अवसर पर यूनिट प्रधान अमित शर्मा, प्रदीप यादव, अशोक कुमार सहित अनेक बिजली कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें