गोरखपुर में रक्तदान कैंप 29 को
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर।
गोरखपुर में का. पृथ्वी सिंह यादगार कमेटी शुक्रवार को रक्तदान कैंप आयोजित करेगी। ये जानकारी कमेटी प्रधान का. कृष्ण स्वरूप गोरखपुरिया और सचिव कप्तान आर्य ने दी। उन्होंने बताया कि रक्तदान कैंप का शुभारंभ रिटायर्ड ले. जनरल डीपी वत्स डायरेक्टर मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पीटल अग्रोहा करेंगे। उन्होंने बताया कि विशिष्ट अतिथि जिला राजस्व अधिकारी, जाट शिक्षण संस्थान के प्रधान सतपाल सिवाच और अग्रोहा के सरपंच बलबीर सिंह होंगे।