फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: अनुबंध पर पढ़ा रहे 40 लेक्चरर और दो लाइब्रेरियन होंगे नियमित

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। आरोही मॉडल स्कूलों में पिछले पांच साल से ज्यादा समय से पढ़ा रहे अनुबंध पर लगे शिक्षक अब नियमित होने जा रहे हैं। जिले के 40 लेक्चरर और दो लाइब्रेरियन को इसका फायदा होगा। शिक्षा विभाग निदेशालय ने जिला शिक्षा विभाग से इसको लेकर रिपोर्ट मांगी है। मंगलवार को जिला शिक्षा विभाग सर्विस बुक के आधार पर रिपोर्ट तैयार करने में जुटा हुआ है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों की माने तो विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने आरोही मॉडल स्कूलों में अनुबंध आधार पर कार्यरत कर्मचारी जिनकी पांच वर्ष की संतोषजनक सेवा पूर्ण हो चुकी है उनको नियमित करने के रिपोर्ट भेजे जाए। शिक्षा विभाग निदेशालय ने तीन कैटेगरी के कर्मचारियों की रिपोर्ट मांगी है। जिसमें लेक्चरार, लाइब्रेरियन और क्लर्क शामिल हैं। आरोही मॉडल स्कूल में इन नियमों के तहत कोई क्लर्क नहीं है।
विज्ञापन


जिले में हैं पांच आरोही मॉडल स्कूल
आरोही मॉडल स्कूल बनगांव।
आरोही मॉडल स्कूल डूल्ट।
आरोही मॉडल स्कूल सरवरपुर।
आरोही मॉडल स्कूल जल्लोपुर।
आरोही मॉडल स्कूल कन्हड़ी।

2011-12 में भर्ती हुए पीजीटी
आरोही मॉडल स्कूलों में शिक्षा विभाग ने अनुबंध के आधार पर वर्ष 2011-12 में पीजीटी भर्ती किए गए थे। अभी तक फिलहाल ये अनुबंध पर ही तैनात हैं। करीब 13 साल बाद शिक्षा विभाग इन्हें नियमित कर रहा है।
कोट
शिक्षा विभाग निदेशालय ने आरोही मॉडल स्कूलों में पांच साल से ज्यादा समय से कार्यरत टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ को नियमित करने के मामले मांगे हैं। केस वेरिफाई करके भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-दयानंद सिहाग, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें