जिले में कोरोना संक्रमित दो नए मरीज मिले है। इसके बाद अब जिले में कोरोना सक्रिय मरीजों की संख्या दो से बढ़कर चार हो गई है। शुक्रवार को जिले में दो ही कोरोना सक्रिय केस रह गए थे। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार को लैब से 465 सैंपलों की रिपोर्ट आई है। इसमें फतेहाबाद शहर और रतिया ग्रामीण क्षेत्र में एक-एक मरीज संक्रमित मिला है। जिले में अब तक 4716 मरीज मिल चुके है इसमें से 4594 मरीज ठीक हो गए है। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग ने जिले में 212 सैंपल लिए हैं। अधिकारियों के मुताबिक फतेहाबाद और रतिया ग्रामीण में दो-दो मरीज सक्रिय है। इसके अलावा टोहोना, रतिया शहरी, भट्टूकलां, बड़ोपल, भूना व जाखल फिलहाल कोरोना मुक्त हो चुके है। रविवार को पोलिया अभियान शुरू होने जा रहा है। कोरोना संक्रमण के चलते टीम इस बार दवा पिलाने के लिए घर के अंदर नहीं जाएगी। बच्चे को बाहर बुलाकर दवा पिलाई जाएगी। इसके अलावा परिवार के लोग ही बच्चे का मुंह खोलेंगे। उप सिविल सर्जन डॉ. सुनीता सोखी ने बताया कि मंगलवार तक सिर्फ फतेहाबाद, टोहाना और रतिया के स्वास्थ्य केंद्रों पर कोरोना टीकाकरण होगा।