फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड से अज्ञात बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ठंड से बुजुर्ग की मौत, नहीं हुई शनाख्त
विज्ञापन

टोहाना। रेलवे रोड स्थित संगम अस्पताल के पास एक वृद्ध की ठंड लगने से मौत हो गई। उसकी पहचान नहीं हो पाई है। चंडीगढ़ रोड चौकी पुलिस ने शव को शिनाख्त के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। पुलिस ने इसकी सूचना आसपास के थानों में दी है। जांच अधिकारी एचसी मनजीत सिंह ने बताया कि उनके पास सूचना आई थी कि संगम अस्पताल के पास एक वृद्ध की ठंड के कारण मौत हो गई है। जिसके बाद उनकी टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। जहां चिकित्सकों की जांच के बाद शव को शवगृह में रखवा दिया है ताकि उसकी पहचान की जा सके। उन्होंने बताया कि लोगों के अनुसार यह बाबा कल्पना चावला पार्क के पास घूमता रहता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें