अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। बीघड़ रोड स्थित पायनियर कान्वेंट स्कूल के बच्चों ने स्कूल गेम्स फेडरेशन आफ इंडिया द्वारा आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में विभिन्न पदक जीत कर स्कूल, जिले व अभिभावकों का नाम रोशन किया है। स्कूल डायरेक्टर निशांत निर्मोही ने बताया कि स्कूल की आयु वर्ग अंडर-17 लड़के व लड़कियों की बैडमिंटन टीम ने प्रथम स्थान, अंडर-14 लड़कों की आर्चरी टीम ने प्रथम, अंडर-14 शूटिंग लड़कियों की टीम ने प्रथम, अंडर-17 लड़कों की क्रिकेट टीम ने प्रथम, अंडर-14 लड़कियों की टेबल टेनिस टीम ने द्वितीय स्थान हासिल किया है। इसी प्रकार एथलेटिक्स में आयु वर्ग अंडर-17,19 में लड़कियों की टीम ने 5 गोल्ड, स्केटिंग अंडर-14 लड़कों ने 4 गोल्ड व अंडर-17 शूटिंग में लड़कियों नें प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मैडल हासिल किया। स्कूल के कुल 40 विद्यार्थियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए हुआ है। जो कि गर्व का विषय है। स्कूल प्राचार्या गीतिका मेहता व उप-प्राचार्या मैत्री निर्मोही ने सभी विजेता बच्चों को बधाई दी। स्कूल मैनेजिंग डायरेक्टर विजय निर्मोही ने खिलाडिय़ों के साथ-साथ खेल प्रशिक्षक सुभाष भांभू, राजेन्द्र भांभू व श्रीकांत की जमकर सराहना की।