फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेबकतरे को लोगों ने पकड़ा, किया पुलिस के हवाले

विज्ञापन
विज्ञापन
जेबकतरे को लोगों ने पकड़ा, किया पुलिस के हवाले
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। भूना बस स्टैंड पर एक व्यक्ति की जेब से पैसे निकाल रहे जेबकतरे को लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने उसके खिलाफ चोरी का केस दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में साधूराम निवासी गांव ढाणी सांचला ने बताया कि वह फतेहाबाद से बस में सवार होकर भूना बस स्टैंड पर आया था। आरोप है कि जब वह बस से नीचे उतरा तो एक युवक ने उसकी जेब में पड़े 825 रुपये निकाल लिए। उसे ऐसा करते हुए उसने देख लिया और शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए और उसे काबू कर लिया। युवक ने अपनी पहचान नरेश उर्फ पोपला निवासी भूना के रुप में दी। लोगों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। जहां पुलिस ने नरेश को गिरफ्तार करते हुए उसके खिलाफ चोरी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें