फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरसों खरीद में लूट की खुली छूट

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भूना।
भाजपा सरकार में किसानों की सरसों खरीद में लुटेरों को लूट की खुली छूट दी हुई है। निगरानी कमेटी के नाम पर किसानों के साथ बड़ा धोखा किया जा रहा है। यह बात इनेलो के जिला प्रधान बलविन्द्र सिंह कैरो में अनाज मंडी भूना में किसानों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि सरकार किसान से 4 हजार रुपये प्रति क्विंटल सरसों खरीद के लिए दावा कर रही है। मगर कागजी कार्रवाई की आड़ में कुछ लोग किसानों को परेशान कर रहे हैं और उनकी फसल ओने-पोने दामों में खरीद रहे है। जिससे किसान को आर्थिक रूप से चपत लगाई जा रही है। उन्होंने कहा कि इनेलो इस लूट के खिलाफ किसानों के साथ मिलकर अंादोलन चलाएगी। इस अवसर पर इनेलो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मोलू राम रूलहानिया, बिट्टू मुंजाल, प्रवीन जैन, मास्टर चिमन लाल आदि भी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें