फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने की अल्ट्रासाऊंड केन्द्रों की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रतिया। स्वास्थ्य विभाग के उप सिविल सर्जन डा. गिरीश के नेतृत्व में गठित टीम ने सोमवार को रतिया में अल्ट्रासाउंड केन्द्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीम ने संबंधित अल्ट्रासाउंड केन्द्रों के दस्तावेजों के अलावा अल्ट्रासाउंड मशीन की जांच की और इसके साथ-साथ 3 माह के अंतराल में किए गए अल्ट्रासाउंड की रिपोर्ट भी प्राप्त की। उप सिविल सर्जन ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों के आदेशोनुसार त्रैमासिक निरीक्षण किया जाता है और इस निरीक्षण के अंतर्गत संबंधित सेंटरों से वो सभी रिपोर्ट प्राप्त की जाती हैं कि किन-किन महिलाओं ने अपना अल्ट्रासाउंड करवाया है और कौन-कौन से मरीजों ने अपना उपचार करवाया है। उन्होंने बताया कि आज रतिया के 3 अल्ट्रासाउंड सेंटरों का निरीक्षण किया गया और इन सेंटरों में किसी प्रकार की कोई भी खामी नहीं पाई गई है। उन्होंने बताया कि संबंधित अल्ट्रासाउंड के संचालकों ने पिछले 3 माह के सभी दस्तावेज विभाग को सुपुर्द कर दिए हैं। इस अवसर पर अन्य चिकित्सक भी उनके साथ थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें