फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मढ़ में बाबा सिद्ध महादेव पुरी का धार्मिक महोत्सव आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबा सिद्ध महादेव पुरी के धार्मिक महोत्सव में उमड़े भक्त
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रतिया।
गांव मढ़ में बाबा सिद्ध महादेव पुरी सभा द्वारा 50 वां वार्षिक धार्मिक महोत्सव आयोजित किया गया। मेले में मढ़ के अलावा आसपास के कई गांवों के श्रद्धालुओं ने मत्था टेका। कार्यक्रम के दौरान सुबह हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें श्रद्धालुओं ने क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए आहुतियां डाली। मुख्य सेवादार बाबा दर्शनपुरी ने बताया कि यह मेला बाबा राजपुरी व शरणपुरी की याद में आयोजित किया जाता है। बाबा दर्शनपुरी ने कहा कि मनुष्य को हमेशा नेकी की राह पर चलते रहना चाहिए और जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए तत्पर रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि सत्य की राह पर चलना कठिन जरुर है लेकिन मनुष्य को कभी भी अपना रास्ता नहीं बदलना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं के लिए लंगर भी चलाया गया। इस मौके पर अशोक कटारिया, गोबिंद कक्कड़, मल राकेश कुमार व मल हुकम चंद सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें