फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसात से गर्मी से राहत, जलभराव से आफत

विज्ञापन
विज्ञापन
टोहाना। टोहाना में सोमवार दोपहर बाद हुई हल्की बूंदा-बांदी से जहां लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली है, वहीं क्षेत्र के निचले स्थल जलमग्न हो गए। जिसके चलते आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ा। डांगरा रोड पर पानी एकत्रित होने से वहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को भारी समस्याओं से जूझना पड़ा। शहर में बरसात के चलते रामगनर, एसबीआई बैंक के सामने, जमालपुर रोड, रतिया रोड पर काफी जलभराव था। डांगरा रोड पर बने बस स्टैंड में पानी एकत्रित होने से बस में यात्रा के लिए आए यात्रियों को परेशानियों से दो-चार होना पड़ा। वहीं इस पानी को निकालने के लिए बस स्टैंड प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ी। रामनगर में दुकानदारों की दुकानों के आगे जलभराव होने से दुकानदारी प्रभावित हुई। बरसात का पानी कई लोगों के घरों में घुस गया। जिसके चलते उन्हें पानी बाहर निकालते भी देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें