फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: हादसे में बीएसएफ जवान सहित 3 की मौत

Tue, 11 Jun 2024 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
बीएसएफ जवान सोनू 
विज्ञापन
फतेहाबाद। गांव भूथनकलां और झलनियां के बीच सोमवार दोपहर अनियंत्रित कार पेड़ से टकरा कर हादसे का शिकार हो गई। कार सवार भूथनकलां निवासी बीएसएफ जवान और उनकी दादी सहित तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में शामिल तीसरा व्यक्ति लिफ्ट लेकर कार में सवार हुआ था। इस घटना की सूचना मिलते ही काफी संख्या में ग्रामीण निजी अस्पताल के बाहर एकत्र हो गए। सदर थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन

गांव भूथन कलां निवासी 25 वर्षीय सोनू पुत्र हनुमान बीएसएफ में तैनात थे। उनकी ड्यूटी जम्मू-कश्मीर के उड़ी में थी। 18 मई को वह एक माह की छुट्टी लेकर गांव आए थे। सोमवार दोपहर वह कार से अपनी दादी सावित्री के साथ फतेहाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती चाची को भोजन देने के लिए आ रहे थे। गांव के बस स्टैंड पर ही रामचंद्र ने फतेहाबाद जाने के लिए कार में लिफ्ट ले ली। गांव से निकलकर झलनियां के पास कार के आगे अचानक मोटरसाइकिल जुगाड़ आ गया, जिसे बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई। हादसे में कार सवार तीनों लोग घायल हो गए। राहगीरों ने एंबुलेंस को सूचना दी। तीनों को फतेहाबाद के एक निजी अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक ने बीएसएफ जवान व उनकी दादी को मृत घोषित कर दिया, जबकि रामचंद्र को गंभीर हालत में हिसार रेफर कर दिया। हालांकि उपचार के दौरान रामचंद्र की भी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें