फतेहाबाद। जवाहर नवोदय विद्यालय की तरफ से शनिवार को चयन परीक्षा आयोजित की गई। जिले के 11 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित हुई। जिसमें 77 फीसदी छात्र परीक्षा देने के लिए पहुंचे। परीक्षा में 734 छात्र अनुपस्थित रहे। जेएनवी परीक्षा का परिणाम जून माह के अंत तक जारी करेगा।
जवाहर नवोदय विद्यालय में छठी कक्षा में दाखिला लेने के लिए जिले में 3284 छात्रों ने पंजीकरण करवाया था। इसमें से शनिवार को 2550 विद्यार्थी परीक्षा देने के लिए पहुंचे। टोहाना में परीक्षा को लेकर एक ही केंद्र बनाया गया। यहां पर 591 में से 440 छात्र परीक्षा में बैठे। जेएनवी में छठी कक्षा के लिए 80 सीटें है। इन 80 सीटों पर दाखिला को लेकर आवेदन मांगे गए थे। जिले से 3284 छात्रों ने आवेदन किया। इसमें 2550 ने परीक्षा दी है। परीक्षा में पास छात्रों को मेरिट आधार पर जेएनवी में दाखिला मिलेगा।
इन केंद्रों पर इतने विद्यार्थियों ने दी परीक्षा
खंड केंद्र पंजीकृत परीक्षा दिया
भट्टूकलां राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल 288 231
भट्टूकलां राजकीय कन्या हाई स्कूल 126 94
भूना राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल 288 223
भूना विश्वास नव शारदा स्कूल 223 166
फतेहाबाद राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल 288 228
फतेहाबाद सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल 384 307
फतेहाबाद अपेक्स पब्लिक स्कूल 333 241
जाखल मॉडल संस्कृति स्कूल 269 220
रतिया राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल 288 232
रतिया मदर इंडिया कॉवेंट स्कूल 206 168
टोहाना केएम सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल 591 440
कोट
जेएनवी द्वारा जिले के 11 केंद्रों पर चयन परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा में 3284 में से 2550 छात्र पहुंचे हैं। परीक्षा शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हुई है।
-अनूप सिंह, प्रिंसिपल, जवाहर नवोदय विद्यालय