फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: महिला की मौत के 22 बाद दिन बाद ससुरालियों पर हत्या का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद/भट्टूकलां। गांव रामसरा में 22 दिन पहले हुई विवाहिता की मौत के मामले में अब भट्टूकलां थाना पुलिस ने मृतका के भाई की शिकायत पर मृतका के ससुराल पक्ष के सात लोगों के खिलाफ हत्या व अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में राजस्थान के जिला हनुमानगढ़ के गांव झांसल निवासी कुलदीप ने बताया कि उसकी बहन माया देवी की शादी 2008 में ओमप्रकाश निवासी रामसरा के साथ हुई थी। साल 2022 जुलाई में उसकी बहन की आठ वर्षीय बेटी की मौत हो गई थी, जिसे ससुरालजनों ने दुर्घटना बताया था, लेकिन उसकी बहन को विश्वास था कि बेटी की मौत के लिए ससुराल वाले जिम्मेदार हैं। 22 अप्रैल को माया देवी की तबीयत बिगड़ने की सूचना उन्हें फोन पर दी गई। वह परिवार सहित जब रामसरा पहुंचा, तो पता चला कि उसकी बहन की मौत काफी समय पहले ही हो चुकी है।

कुलदीप ने बताया कि कुछ समय बाद उन्होंने गांव के अन्य लोगों से पता किया तो उन्हें पता चला कि सात लोगों ने मिलकर पहले मारपीट की फिर जहर देकर मारा और रात को ही नहर में लाश को गिरा आए। इस पर पुलिस ने महिला के पति ओमप्रकाश, ताया ससुर बलवंत, ताया सास सुगना, जेठ विकास, सास रेशमा, देवर शिवकुमार व देवरानी लिछमा देवी के खिलाफ हत्या, शव को खुर्द बुर्द करने के आरोप में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें