फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम नगर निगम में हार सरकार की विफलताओं का अंजाम : बबली

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम नगर निगम में हार सरकार की विफलताओं का अंजाम : बबली
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
टोहाना। गुरुग्राम नगर निगम में भाजपा की हार उनकी सरकार की तीन साल की विफलताओं का अंजाम है। इसके चलते वहां के बीजेपी विधायक की सगी भाभी भी चुनाव हार र्गइं। यह बात वरिष्ठ कांग्रेस नेता देवेंद्र सिंह बबली ने मंगलवार को जारी एक बयान में कही। इस दौरान बबली ने कहा कि मजदूर किसान विरोधी इस सरकार ने जो जनता का शोषण किया है। उससे त्रस्त जनता जनार्दन ने भी अपना जवाब देना शुरू कर दिया है। इसकी शुरुआत गुरुग्राम नगर निगम चुनावों से हो चुकी है। उन्होंने कहा कि जिस तरह हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर के नेतृत्व में कांग्रेस के प्रति लोगों का जो रुझान बढ़ रहा है, उससे यह आभास हो रहा है कि निश्चय रूप से आगामी चुनावों में कांग्रेस देश और प्रदेश की राजनीति में वापसी कर अपना परचम लहराएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें